Yuva Haryana : आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा कायम है। अब टी20 रैंकिंग के टॉप-2 स्थानों पर भारत का ही कब्जा है।
बल्लेबाजों में ईशान किशन का टॉप पर कब्जा बरकरार है तो वहीं अभिषेक शर्मा भी एक स्थान के फायदे के साथ पाकिस्तान के शाहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं संजू सैमसन को भी चार पायदान का फायदा हुआ है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 30वें स्थान पर पहुंच गए है।
T-20 रैंकिंग में सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि भारतीय गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है। वरुण चक्रवर्ती दो पायदान के फायदे के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गए है। भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी लंबी छलांग लगाई है। वे सात पायदान के फायदे के साथ टॉप-10 यानी कि 10वें नंबर पर पहुंच गए है।
इनके अलावा अर्शदीप सिंह 11 स्थानों के फायदे के साथ 14वें, अक्षर पटेल 6 पायदान के फायदे के साथ 27वें स्थान पर पहुंच गए है।
