Tuesday, 3 Nov 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • राजनीति
  • खेल
  • विदेश
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
भारत

एसआईआर में कटे नामों में तीन करोड़ घुसपैठिए: शाह

Khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 11:31 am
Khushi Mukhija
Share
SHARE

Yuva India: गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कटे नामों में से तीन करोड़ मतदाता घुसपैठिए हैं। एसआईआर अभियान के दौरान उनका पता ही नहीं चला। उन्होंने घुसपैठियों को कांग्रेस का वोटबैंक बताते हुए कहा कि राहुल जितना जोर लगा लें, भाजपा एक-एक घुसपैठिए को देश से बाहर निकालकर रहेगी। ऐसे तीन करोड़ लोग हैं। हैदराबाद में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह रहस्योद्घाटन किया।

उन्होंने चुनाव आयोग की ओर से 13 करोड़ वोट काटे जाने के विपक्षी आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि सच्चाई यह है कि इन 13 करोड़ मतदाताओं में से करीब सवा छह करोड़ स्थायी रूप से दूसरी जगह रहने चले गए हैं। करीब 2.80 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है। करीब एक करोड़ वोटों की डुप्लीकेट एंट्री है, बचते हैं लगभग तीन करोड़ वोट, जो मौजूद नहीं हैं। उनके अनुसार इनमें बांग्लादेशी घुसपैठिए भी हैं। असल में राहुल यही नाम मतदाता सूची से हटाने के विरोध में हैं। उन्होंने रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’ करार दिया। शाह ने कहा कि असली संसद में राहुल कभी पीएम नहीं बन पाएंगे, उन्हें नकली संसद में पीएम बनने का अवसर मिलना चाहिए, इससे सोनिया गांधी के हृदय को शांति मिल जाएगी।

रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस की ‘वोट बचाओ रैली’ को ‘घुसपैठिया बचाओ रैली’ बताया

चुनाव जीतने पर जनादेश व हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की राजनीति, जनता नकार चुकी

गृह मंत्री शाह ने आंकड़ों के जरिए बताया- ये हैं 13 करोड़ कटे नाम:

  • 25 करोड़ के करीब: मतदाता ऐसे जो दूसरी जगह रहने चले गए
  • 1 करोड़: मतदाता ऐसे जिनकी डुप्लीकेट एंट्री यानी वे डुअल वोटर हैं
  • 80 करोड़: लोगों की मृत्यु हो चुकी है
  • 3 करोड़: लोग ऐसे जिनका अता-पता नहीं, इनमें बांग्लादेशी भी शामिल

शाह ने हैदराबाद के भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की

चारमीनार स्थित देवी भाग्यलक्ष्मी मंदिर में पूजा की। मेगा स्टार चिरंजीवी ने भी शाह से मुलाकात कर एआई और डीपफेक के जरिए कलाकारों के अधिकारों और सम्मान को पैदा हुए गंभीर खतरे को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई।

केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

शाह ने संसद का विशेष सत्र बुला ईवीएम, एसआईआर आदि पर चर्चा करने की राहुल को चुनौती दी। संसद में चर्चा हुई तो पीएम कांग्रेस के आरोपों का जवाब देंगे। चुनाव जीतने पर जनता का जनादेश व हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की राजनीति बनी है, पर जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कहा कि पीएम ने अनुच्छेद 370 हटाने जैसे वादे पूरे किए हैं। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार हुआ, मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।

TAGGED:amongcroreinfiltratorsnamesstuckthree
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article धनतेरस से पहले सोना-चांदी सस्ता, खरीदारी का मौका
Next Article मुरासु का असर, दिवाली पर मौसम साफ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।
भारतखेल

स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम इंडिया

By Bhawana Vats
सोशल-वायरल

बुजुर्गों की देखभाल बना 67 हजार करोड़ का बाजार

By Khushi Mukhija
भारत

कोलकाता दुर्गा पूजा: चोर बागान पंडाल में भगदड़ के बाद जारी हुई नई गाइडलाइंस, जाने क्या-क्या बदले नियम

By Khushi Mukhija
भारत

छोटा काम करने को मजबूर ग्रेजुएट, लेकिन घटी बेरोजगारी

By Khushi Mukhija
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?