Tuesday, 27 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • राजनीति
  • खेल
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
खेलभारत

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, एक दिन में जीते 5 मेडल

Deepkamal Saharan
Last updated: September 30, 2026 2:22 pm
Deepkamal Saharan
Share
SHARE

10 दिन पहले फ्लू से बीमार थीं नीरू ढांडा, अब शूटिंग में गोल्ड जीतकर बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

Yuva India  : एशियन गेम्स में मंगलवार का दिन भारत और खासकर हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारत ने एक ही दिन में 8 मेडल जीते, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान 5 पदकों का रहा।

इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। सबसे खास उपलब्धि जींद की नीरू ढांडा ने हासिल की। महज 10 दिन पहले फ्लू से बीमार चल रहीं नीरू ने विमेंस ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले नीरू टीम इवेंट में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं।

नीरू ने भाई को देखकर शुरू की शूटिंग
जींद के गूंडा गांव की रहने वाली नीरू धांडा ने अपने बड़े भाई लक्ष्य ज्योराण को शूटिंग करते देखकर इस खेल की शुरुआत की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत जारी रखी। शुरुआत में उन्होंने डबल बैरल बंदूक से खेत में डिब्बों पर निशाना साधने का अभ्यास किया।

2019 में भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी आने के बाद उनके खेल में निखार आया। इसके बाद नीरू ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर नया इतिहास रचा है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में भी दिलाए पदक
सोनीपत की किरण, पूवम्मा, प्राची और वित्या ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकेंड का समय दर्ज किया।

फतेहाबाद की पूजा सिंह ने हाई जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं गुलवीर सिंह ने 1500 और 10,000 मीटर के बाद अब 5000 मीटर दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

बॉक्सिंग में भी हरियाणा की धाक
हरियाणा के मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हांसी के नरेंद्र बेरवाल ने 90+ किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कमियों पर काम करके देश के लिए गोल्ड जीतने की पूरी कोशिश करने की बात कही।

वहीं अंकुश पंघाल (हिसार) ने 80 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के विश्व चैंपियन को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। परवीन हुड्डा (65 किग्रा) ने चीन की, ली काई को 5-0 से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश किया।

हरियाणा के लिए यादगार रहा दिन
एथलेटिक्स, शूटिंग और बॉक्सिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एशियन गेम्स में राज्य की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। नीरू ढांडा का गोल्ड और अन्य खिलाड़ियों के पदकों ने मंगलवार को हरियाणा के खेल इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया।

TAGGED:Ankush PanghalAsian GamesAsian Games 2026AthleticsBoxingGulveer SinghHaryana MedalsHaryana PlayersIndia MedalsIndian AthletesNarender BerwalNeeru DhandaNeeru Dhanda GoldParveen HoodaPooja SinghShooting Gold Medalअंकुश पंघालएथलेटिक्सएशियन गेम्सएशियन गेम्स 2026गुलवीर सिंहनरेंद्र बेरवालनीरू धांडानीरू धांडा गोल्डपरवीन हुड्डापूजा सिंहबॉक्सिंगभारत के मेडलभारतीय खिलाड़ीशूटिंग गोल्ड मेडलहरियाणा के खिलाड़ीहरियाणा मेडल
Share This Article
Email Copy Link Print
Deepkamal Saharan
ByDeepkamal Saharan
Follow:
I’m Deepkamal Saharan, an Indian news editor at YuvaIndia.com. I work on selecting, reviewing, and publishing stories across current affairs, national news, entertainment, technology, and social issues. For me, good journalism is about keeping things simple, clear, and useful for readers. I prefer writing and editing stories in a way that feels easy to understand without losing the important facts. My focus is always on accuracy, readability, and presenting news responsibly.
Previous Article कांग्रेस शासित राज्यों में शिक्षा सुधारों के लिए बनेगा एक्शन प्लान, मुख्यमंत्रियों और शिक्षा मंत्रियों के साथ हुई बैठक
Next Article  NCERT की कक्षा 9वीं की नई किताब में सिखों के गुरुओं के मुगलकालीन उत्पीड़न और प्रतिरोध का इतिहास शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

भारतस्वास्थ्य

दिल्ली-एनसीआर  में प्रदूषण बढ़ने से पहले ही लगेंगी पाबंदियां, नया ग्रैप शेड्यूल लागू

By Deepkamal Saharan
6 राज्यों के नए राज्यपाल
भारतराजनीति

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

By Bhawana Vats
भारत

FIR से सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में न्याय: अमित शाह

By Bhawana Vats
भारतविशेष

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले ऑटोमेटिक फॉर्म-7 पर सवाल

By Bhawana Vats
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?