Monday, 26 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
फ़ाइनेंस

यूपीआई पर 15 अक्टूबर से लगेगा एमडीआर चार्ज, सरकार तय करेगी सब्सिडी रकम

Deepkamal Saharan
Last updated: September 26, 2026 2:48 pm
Deepkamal Saharan
Share
SHARE

Yuva India : यूपीआई से भुगतान करने वाले कारोबारियों के लिए एमडीआर व्यवस्था को लेकर सरकार और बैंकों के बीच बातचीत शुरू होने वाली है। 15 अक्टूबर से यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू होने की तैयारी है। सरकार अब यह तय करने पर विचार कर रही है कि एमडीआर से होने वाली लागत की भरपाई के लिए कितनी सब्सिडी जारी रखी जाए और उसका स्वरूप क्या हो।

यूपीआई संचालन की लागत पूरी नहीं कर रहा एमडीआर
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, यूपीआई लेनदेन से मिलने वाला एमडीआर भुगतान प्लेटफॉर्म को चलाने और उसके रखरखाव की पूरी लागत को कवर करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे में सरकार भारतीय बैंक संघ के साथ मिलकर आगे की सब्सिडी व्यवस्था पर चर्चा करेगी।

सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रोत्साहन योजना के लिए ₹2,000 करोड़ का बजट रखा है। यह राशि कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन और डेबिट कार्ड के प्रोत्साहन से जुड़ी योजना के लिए है।

ग्राहकों से एमडीआर वसूलने पर रोक की तैयारी
वित्त मंत्रालय यह भी सुनिश्चित करने के लिए कि व्यापारी एमडीआर का बोझ सीधे ग्राहकों पर न डालें भारतीय बैंक संघ के साथ बातचीत करेगा। मंत्रालय के अनुसार, 15 अक्टूबर से यूपीआई पर एमडीआर लागू होने की तारीख में फिलहाल बदलाव का प्रस्ताव नहीं है।
सरकार व्यापारियों और उनके संगठनों से भी बातचीत करेगी, ताकि उन्हें एमडीआर व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा सके और यह स्पष्ट किया जा सके कि ज्यादातर व्यापारियों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

जीएसटी को लेकर भी सामने आया मुद्दा
भुगतान प्रोसेसर और बैंकों द्वारा व्यापारियों से वसूले जाने वाले एमडीआर पर जीएसटी लगाने का फैसला सरकार अकेले नहीं कर सकती। इस मामले में जीएसटी परिषद को दर तय करने, छूट देने या अन्य पहलुओं पर निर्णय लेना होगा।
यूपीआई एक सेवा है और एमडीआर व्यापारियों को यह सेवा उपलब्ध कराने का शुल्क है। इसलिए इस शुल्क पर जीएसटी से जुड़े निर्णय का अधिकार जीएसटी परिषद के पास है।

पहले भी दी गई है हजारों करोड़ की प्रोत्साहन राशि
वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई और डेबिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहले भी बड़ी राशि खर्च कर चुकी है।
जो 2021-22 में 1,389 करोड़,

2022-23 में 2,210 करोड़,

2023-24 में 3,631 करोड़,

2024-25 में 1,046 करोड़ रूपये रही।

व्यापारियों से भी होगी बातचीत
वित्त मंत्रालय की ओर से व्यापारियों और उनके प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स से भी बातचीत की जाएगी। इसका उद्देश्य एमडीआर व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंताओं को दूर करना और यूपीआई भुगतान स्वीकार करने को लेकर किसी तरह की परेशानी से बचना है।

TAGGED:BHIM UPIDigital PaymentFinance MinistryGST CouncilGST परिषदIBAMDRMerchant Discount RateRuPay Debit CardUPIUPI ChargesUPI NewsUPI PaymentUPI Subsidyडिजिटल पेमेंटयूपीआई एमडीआरयूपीआई चार्जयूपीआई भुगतानवित्त मंत्रालयसब्सिडी
Share This Article
Email Copy Link Print
Deepkamal Saharan
ByDeepkamal Saharan
Follow:
I’m Deepkamal Saharan, an Indian news editor at YuvaIndia.com. I work on selecting, reviewing, and publishing stories across current affairs, national news, entertainment, technology, and social issues. For me, good journalism is about keeping things simple, clear, and useful for readers. I prefer writing and editing stories in a way that feels easy to understand without losing the important facts. My focus is always on accuracy, readability, and presenting news responsibly.
Previous Article डेटा सेंटर सेक्टर में नौकरियों की बहार: IT के अलावा इंजीनियरिंग और सेल्स में भी बढ़ रहे मौके
Next Article मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट   
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

फ़ाइनेंसभारत

UPI MDR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट, 0.4 प्रतिशत चार्ज पर रोक नहीं; जानें ग्राहक या दुकानदार किसे देना होगा पैसा

By Deepkamal Saharan
भारत

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम: LPG, SBI ATM, UPI और NPS से जुड़ी सेवाओं पर पड़ेगा असर; देखें पूरी लिस्ट

By Deepkamal Saharan
फ़ाइनेंसभारत

त्योहारी सीजन में बैंकों की बड़ी राहत: प्रोसेसिंग फीस माफ और होम लोन पर 0.05% तक छूट के ऑफर

By Khushi Mukhija
फ़ाइनेंसभारतविदेश

सालभर में टॉप-10 कंपनियों का औसत रिटर्न 20% निगेटिव, AI की तेजी से दक्षिण कोरिया और ताइवान को फायदा

By Bhawana Vats
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?