Yuva India : मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर माह में अब तक कई राज्यों में सामान्य से कम बरसात रही है।
इस बीच मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग द्वारा बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
वर्षा की गतिविधियों को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों में येलो अलर्ट की स्थिति बनी है। मौसम विभाग द्वारा गुजरात में भारी बरसात की संभावना जताई गई है।

दरअसल, पश्चिमी हिमालय के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण 16 और 17 सितंबर को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बरसात यानी कि गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 सितंबर के बीच हरियाणा के करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में हल्की से तेज बरसात हो सकती है।

