Tuesday, 3 Nov 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • राजनीति
  • खेल
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • अपराध-अनहोनी
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
अपराध-अनहोनी

मध्य प्रदेश: अवैध शराब ले जा रहे ट्रक ने पुलिस इंस्पेक्टर को कुचला, मौत

Khushi Mukhija
Last updated: November 3, 2026 1:44 pm
Khushi Mukhija
Share
SHARE

Yuva India: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी की आशंका के चलते वाहन चेकिंग कर रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे इंदौर-बैतूल हाईवे पर संदलपुर के पास हुई।

शराब तस्करों को पकड़ने के लिए बनाई गई थी चार टीमें

मृतक की पहचान खातेगांव थाने के एसएचओ (SHO) दिलीप पुरी के रूप में हुई है। पुलिस को खुफिया इनपुट मिले थे कि हरदा जिले के टिमरनी से भारी मात्रा में अवैध शराब गुजरात सप्लाई की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया था, जिनका नेतृत्व इंस्पेक्टर दिलीप पुरी कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक खड़े ट्रक को संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद इंस्पेक्टर पुरी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा।

ड्राइवर ने जानबूझकर चढ़ाया ट्रक, सिपाही घायल

पुलिस के अनुसार, चालक ने इंस्पेक्टर दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से उन पर ट्रक चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर पुरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर ने वहां मौजूद कांस्टेबल सोहन जाट को भी कुचलने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गए। कुछ दूर जाकर ड्राइवर ट्रक को छोड़कर भाग निकला। देवास के पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसमें से करीब 200 कार्टन में भरी 1,800 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है।

अंतरराज्यीय अवैध शराब नेटवर्क का खुलासा

मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर मामले की जांच की निगरानी कर रहे पुलिस विशेष महानिदेशक (DG) उपेंद्र जैन ने बताया कि मुख्य आरोपी ड्राइवर की पहचान अलीराजपुर जिले के रहने वाले गजेंद्र रावत उर्फ अक्कु के रूप में हुई है, जिसकी तलाश जारी है।

इस घटना के बाद पुलिस जांच में मध्य प्रदेश के कई जिलों से जुड़ा एक अवैध शराब व्यापार नेटवर्क सामने आया है जो गुजरात तक शराब सप्लाई करता था। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े कई लोगों की पहचान की है:

पेंद्र जायसवाल: हरदा में सरकारी शराब दुकान का मालिक (बड़वानी का निवासी)।

मनीष जायसवाल: इंदौर निवासी (व्यवसायिक साझीदार)।

मोहित जायसवाल: गुजरात निवासी (व्यवसायिक साझीदार)।

राहुल जायसवाल: हरदा के टिमरनी का निवासी और उसका सहयोगी विजय राव (इंदौर निवासी)।

पुलिस ने राहुल जायसवाल और विजय राव को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि राहुल ही गुजरात में अवैध शराब की सप्लाई के इस नेटवर्क को संचालित कर रहा था। साथ ही, पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रभारी भी है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।

TAGGED:carryinginspectorliqueroverPolicerantruck
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बेचु कुरियन थॉमस 57 साल के जज बने आयरनमैन
Next Article गद्दे के नीचे पैकेट रखते दिखा ASI, सस्पेंड : जाने पूरा मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा
भारतअपराध-अनहोनीफ़ाइनेंसमनोरंजन

सुभाष चंद्रा केस में नया मोड़, 4 कंपनियों ने 10% ब्याज के साथ पूरा कर्ज चुकाने का दिया प्रस्ताव

By Bhawana Vats
भारतअपराध-अनहोनी

गद्दे के नीचे पैकेट रखते दिखा ASI, सस्पेंड : जाने पूरा मामला

By Bhawana Vats
विज्ञान-टेक्नॉलॉजी

पैरेंटिंग की सलाह का ओवरलोड: हर फैसले पर डर और बढ़ा तनाव, विशेषज्ञों ने दिए आसान उपाय

By Khushi Mukhija
राजनीतिअपराध-अनहोनी

सीएमओ भ्रष्टाचार मामला: FIR न होने पर हाईकोर्ट सख्त

By Bhawana Vats
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?