Yuva India : जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने अब तक छह मेडल जीते है। इनमें पांच मेडल शूटर्स ने भारत की झोली में डाले। वहीं एक मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जीता गया है।
सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल इवेंट में हिमांशु ढिल्लों ने सिल्वर और रुद्रांश पाटिल ब्रॉन्ज मेडल जीते।
हरियाणा के जींद के अलेवा गांव के निवासी हिमांशु ढिल्लों ने ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले रजत पदक अपने नाम किया तो वहीं इसके बाद 10 मीटर एयर राइफल निजी इवेंट में भी हिमांशु ने दूसरा रजत पदक जीता। टीम इवेंट में पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल ने भी भारत का नाम रोशन किया।
आपको बता दें कि एशियन गेम्स की मेडल टैली में भारत 10वें स्थान पर है। उसके खाते में अब चार सिल्वर सहित छह मेडल हैं।
वहीं अंक तालिका में चीन 18 गोल्ड समेत 32 मेडल लेकर पहले स्थान पर है। जापान आठ गोल्ड समेत 28 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया पांच गोल्ड समेत 21 मेडल के चलते तीसरे स्थान पर है।

