Monday, 26 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
भारत

980 करोड़ रूपये की लागत से दिल्ली-गुरुग्राम एमजी रोड पर बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, NHAI ने तैयार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट

Deepkamal Saharan
Last updated: October 2, 2026 2:53 pm
Deepkamal Saharan
Share
SHARE

Yuva India : दिल्ली और गुरुग्राम के बीच बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक बड़ी परियोजना को अंतिम रूप दे दिया है। एनएचएआई ने दिल्ली-हरियाणा सीमा से इफको चौक तक एमजी रोड के एलिवेटेड सेक्शन के निर्माण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है।

इसके साथ ही गुरुग्राम में प्रस्तावित इस एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए एक सलाहकार (कंसल्टेंट) भी नियुक्त किया गया है। यह परियोजना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और मानेसर व जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने में मदद करेगी।

8.5 किलोमीटर लंबा होगा एलिवेटेड रोड

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-हरियाणा सीमा से इफको चौक तक एमजी रोड का कुल हिस्सा लगभग 13.5 किलोमीटर लंबा है। इसमें से दिल्ली क्षेत्र में करीब 5 किलोमीटर और हरियाणा क्षेत्र में लगभग 8.5 किलोमीटर सड़क आती है।

परियोजना के तहत दिल्ली क्षेत्र के 5 किलोमीटर हिस्से को एलिवेटेड रोड में बदला जाएगा, जबकि शेष 4.5 किलोमीटर सड़क को ग्रेड पर ही चौड़ा और उन्नत किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 980 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव

एनएचएआई ने परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है और अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

गुरुग्राम सेक्शन में सामने आ रही चुनौतियां

गुरुग्राम के हिस्से में सड़क के दोनों ओर कई मेट्रो स्टेशन स्थित हैं, जिसके कारण परियोजना के डिजाइन और निर्माण में तकनीकी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

एनएचएआई ने बताया कि ट्रैफिक सर्वेक्षण के अनुसार एमजी रोड के इस हिस्से में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में एलिवेटेड कॉरिडोर बनने से ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

जीएमडीए ने एनएचएआई को सौंपी जिम्मेदारी

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने इस परियोजना की जिम्मेदारी पहले हरियाणा लोक निर्माण विभाग (PWD) से लेकर एनएचएआई को सौंप दी थी। अब एनएचएआई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ा रहा है।

TAGGED:Delhi Gurugram TrafficDelhi Haryana BorderDelhi NCR NewsElevated CorridorGMDAGurugram DevelopmentGurugram NewsGurugram Traffic JamHaryana NewsHighway NewsInfrastructure NewsMG Road Elevated RoadNHAINHAI ProjectRoad Infrastructure IndiaRoad Project HaryanaTraffic Congestionदिल्ली-गुरुग्राम एमजी रोडविस्तृत परियोजना रिपोर्टहरियाणा लोक निर्माण विभाग
Share This Article
Email Copy Link Print
Deepkamal Saharan
ByDeepkamal Saharan
Follow:
I’m Deepkamal Saharan, an Indian news editor at YuvaIndia.com. I work on selecting, reviewing, and publishing stories across current affairs, national news, entertainment, technology, and social issues. For me, good journalism is about keeping things simple, clear, and useful for readers. I prefer writing and editing stories in a way that feels easy to understand without losing the important facts. My focus is always on accuracy, readability, and presenting news responsibly.
Previous Article UPSC शताब्दी समारोह में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘इंस्टेंट डिलीवरी’ के दौर में बदलना होगा सरकारी सेवा का मॉडल
Next Article अमेरिका में हैरान कर देने वाली घटना: महिला कैदी को दी गईं जहर के इंजेक्शन की 2 खुराकें, फिर भी बची जान; खर्राटे लेते देख उड़े अधिकारियों के होश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

फ़ाइनेंसभारत

बैंक हड़ताल : 5 दिनों तक अटक सकते हैं काम, SBI समेत इन बैकों की सेवाओं पर पड़ेगा असर

By Deepkamal Saharan
फ़ाइनेंसभारत

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, जानें वजह और ग्राहकों पर क्या होगा असर

By Deepkamal Saharan
अपराध-अनहोनीभारत

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 80 हजार रुपये में हथियार सप्लाई का आरोप

By Bhawana Vats
भारत

केंद्रीय कैबिनेट की बड़ी मंजूरी: MSME क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ‘SME ग्रोथ फंड’ घोषित

By Khushi Mukhija
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?