Monday, 26 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
सोशल-वायरल

बच्चों पर इंटरनेट का असर: ICSSR के अध्ययन ने बढ़ाई चिंता, नींद न आना और एंग्जाइटी सबसे बड़े खतरे

Khushi Mukhija
Last updated: October 19, 2026 4:29 pm
Khushi Mukhija
Share
SHARE

Yuva India: बच्चों द्वारा इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण अध्ययन के नतीजे सामने आए हैं। ‘इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च’ (ICSSR) द्वारा समर्थित इस अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि इंटरनेट का अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित कर रहा है।

यह अध्ययन ‘एम्पॉवरिंग चिल्ड्रेन इन द डिजिटल एज: एनालिसिस ऑफ एक्सपीरियंस एंड वल्नरेबिलिटी’ (Empowering Children in the Digital Age) शीर्षक से जारी किया गया है। बेनेट यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश) की फैकल्टी मोइना खान द्वारा संचालित इस अध्ययन में दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के 9 से 14 वर्ष की आयु के 2,000 से अधिक बच्चों और लगभग 500 अभिभावकों के साक्षात्कार शामिल किए गए थे।

सेहत पर पड़ रहा बुरा असर

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में इंटरनेट उपयोग के कारण एंग्जाइटी (चिंता), नींद न आना (Sleep Disturbances) और व्यवहार/मूड़ में तेजी से बदलाव सबसे प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं बनकर उभरी हैं। इससे साफ स्पष्ट होता है कि डिजिटल दुनिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रही है।

रोजाना 4.5 घंटे बीत रहे हैं ऑनलाइन

अध्ययन में पाया गया कि:

  • लगभग 6% बच्चे घर से ही इंटरनेट का उपयोग करते हैं और उनका मुख्य जरिया स्मार्टफोन है।
  • बच्चे औसतन 5 घंटे प्रतिदिन इंटरनेट पर बिता रहे हैं।
  • इंटरनेट उपयोग का मुख्य उद्देश्य पढ़ाई है, जिसके बाद ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो देखना और दोस्तों से बातचीत करना शामिल है।

“तकनीकी कौशल है, लेकिन समझ की कमी”

शोधकर्ता मोइना खान का कहना है कि माता-पिता को लगता है कि उनके बच्चे तकनीक को बहुत बेहतर समझते हैं, लेकिन यह एक भ्रम है। बच्चे तकनीकी या फंक्शनल रूप से तो सक्षम हैं, लेकिन उनमें गंभीर क्रिटिकल थिंकिंग (सोच-समझ) की कमी है।

बच्चे यह नहीं समझ पाते कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनका व्यवहार, एल्गोरिदम (Algorithmic Influence) और डिजिटल पावर मैनिपुलेशन द्वारा कैसे नियंत्रित किया जा रहा है। अध्ययन में यह भी देखा गया कि जब बच्चे लंबे समय तक इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते, तो वे अकेलापन महसूस करते हैं। मनपसंद सामग्री न मिलने पर उन्हें गुस्सा आता है और कई बच्चे चाहकर भी इंटरनेट छोड़ नहीं पाते, जो इंटरनेट एडिक्शन (लत) का संकेत है।

अजनबियों से बात और ऑनलाइन खतरे

अध्ययन में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं:

  • लगभग 47% बच्चों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में ऑनलाइन अजनबियों से बात की है या गेम खेले हैं।
  • 12 से 13 वर्ष के आयु वर्ग में अजनबियों से बातचीत, ऑनलाइन गेमिंग और अनुचित (इनएप्रोप्रिएट) कंटेंट देखना अधिक आम था।
  • साइबर बुलिंग और फर्जी आईडी बनाने जैसी घटनाओं के बावजूद, अधिकतर बच्चे ऐसी किसी समस्या की रिपोर्ट माता-पिता या शिक्षकों से नहीं करते हैं। हालांकि, अधिकांश बच्चों के अनुसार वे असहज होने पर माता-पिता से बात करना पसंद करते हैं।

लड़के और लड़कियों के इंटरनेट इस्तेमाल में अंतर

रिपोर्ट में लैंगिक आधार पर भी भिन्नता देखने को मिली है:

  • लड़कों को अधिक सामाजिक स्वतंत्रता मिलने के कारण उनका इंटरनेट उपयोग कम नियंत्रित होता है, जिससे वे हानिकारक सामग्री और ऑनलाइन जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।
  • दूसरी ओर, लड़कियों की इंटरनेट तक सीमित पहुंच के कारण उनकी डिजिटल साक्षरता और आत्म-सुरक्षा (Self-protection) से जुड़े कौशल प्रभावित हो सकते हैं।

क्या है समाधान?

अध्ययन में सिफारिश की गई है कि उभरती प्रौद्योगिकियों के इस दौर में बच्चों को सुरक्षित रूप से डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए स्कूलों और अभिभावकों को मिलकर एक सहयोगी ढांचा (Collaborative Multi-stakeholder Framework) तैयार करना चाहिए। इसके साथ ही, बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए डिजिटल साक्षरता को प्रोत्साहित करना बेहद आवश्यक है।

TAGGED:childrenImpactinternet
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article टेक्नोलॉजी गाइड: रिटायरमेंट के बाद ऐसे पाएं पसंद का काम और जरूरत पड़ने पर मदद
Next Article Cashless Health Insurance: ‘कैशलेस’ दावों का सच, इलाज तो होगा लेकिन आपकी जेब से भी कटेंगे पैसे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

मनोरंजनविदेशसोशल-वायरल

टेलर स्विफ्ट ने रचा इतिहास, MTV VMA की सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली कलाकार बनीं

By Deepkamal Saharan
सोशल-वायरल

भारत में क्यों बदल रहा है शादी को लेकर महिलाओं का नजरिया?

By Khushi Mukhija
सोशल-वायरलभारतमनोरंजन

‘हनुमान अंश’ के बाद कैंची धाम में उमड़ा सैलाब

By Bhawana Vats
सोशल-वायरल

LPU हिंसा: पुलिस पर हमले और तोड़फोड़ के आरोप में 7 छात्र गिरफ्तार

By Khushi Mukhija
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?