Thursday, 17 Sep 2026
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल और वायरल
  • 🔥
  • भारत
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • सोशल और वायरल
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • खेल
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल और वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
भारतविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

UPI के चार्ज सिस्टम में बड़ा बदलाव, पेमेंट पर किसे लगेगा कितना शुल्क ? पढ़ें

admin
Last updated: September 16, 2026 3:25 pm
admin
Share
SHARE

Yuva India : 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई के चार्ज सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, यूपीआई को लेकर भारत सरकार ने नया फ्रेमवर्क जारी किया है।

ऐसे में पिछले करीब 10 सालों से मुफ्त में रोजमर्रा की जरूरतों, राशन खरीदने या एक-दूसरे को पैसे भेजने के लिए गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसे यूपीआई (UPI) ऐप्स का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को यह जानना बेहद जरूरी है कि किन यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा और किस पर छूट मिलेगी ?

नए जार्ज सिस्टम में आम जनता के लिए राहत की बात ये है कि उनके लिए यूपीआई पूरी तरह से पहले की तरह मुफ्त ही रहेगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी यूपीआई ऐप या बैंक ग्राहकों से कोई हिडन चार्ज, प्लेटफॉर्म फीस या अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल सकता। इसके अलावा, व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले सभी ट्रांसफर पूरी तरह से फ्री रहेंगे।

हालांकि, व्यावसायिक लेनदेन करने वाले व्यापारियों के लिए 2,000 हजार रुपए से ज्यादा के सामान्य मर्चेंट पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत का एमडीआर लागू होगा। 75,000 रुपए या उससे ज्यादा के बड़े पेमेंट्स पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपए तक सीमित रहेगा।

इनके अलावा रेलवे, फ्यूल, टेलीकॉम, बीमा, कृषि इनपुट जैसे जरूरी और पब्लिक सेक्टर में 2000 रुपए से ऊपर के पेमेंट पर 5 रुपए का फ्लैट चार्ज लगेगा।

म्यूचुअल फंड, स्टॉक ब्रोकर और सिक्योरिटीज पेमेंट्स पर 0.02 प्रतिशत का चार्ज और अधिकतम 300 रुपए लागू होगा।

छोटे व्यापारियों में जैसे छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वाले, जिनकी क्यूआर (QR) कोड के जरिए महीने की कमाई एक लाख रुपए तक है, उनसे किसी भी लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

भारत सरकार का मानना है कि इसका मकसद यूपीआई को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखना है और इससे ख़ास तौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों में यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

TAGGED:UPIचार्ज सिस्टमयूपीआई
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article किशाऊ बांध परियोजना के लिए भारत के 6 राज्यों ने मिलाए हाथ, 8 दशक से उलझा था बड़ा प्रोजेक्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

भारतविदेश

मोदी-पुतिन मुलाकात: रूस आने का न्योता स्वीकार, यूक्रेन संघर्ष पर भारत ने फिर दोहराया शांति का संदेश

By admin
विज्ञान-टेक्नॉलॉजी

80s फोटो ट्रेंड: अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ये 8 प्रॉम्प्ट करें ट्राई

By admin
विज्ञान-टेक्नॉलॉजी

Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ सस्ता, रीन्यूड मॉडल पर बड़ी बचत

By admin
भारतविदेश

ब्रिक्स सुरक्षा: दिल्ली में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए खास इंतजाम

By admin
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • खेल
  • विदेश
  • राजनीति
  • Tech
  • स्वास्थ्य
  • भारत
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?