Yuva India: देश में ज्यादा कमाई करने वाले करदाता तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन टैक्स फाइलिंग प्लेटफॉर्म क्लीयरटैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म पर खुद रिटर्न भरने वाले करीब हर तीन में से एक व्यक्ति की सालाना आय 20 लाख रुपए से अधिक है। वित्त वर्ष 2026-27 में ऐसे लोगों की हिस्सेदारी बढ़कर 30।5% हो गई है, जो तीन साल पहले 22।5% थी।
इसके साथ ही, 50 लाख रुपए से ज्यादा कमाने वाले करदाताओं की संख्या भी 4।5% से बढ़कर 8% हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 40 से 50 वर्ष की आयु के 44% करदाताओं की सालाना आय 20 लाख रुपए से ज्यादा है, जिनमें पुरुषों का अनुपात 42% और महिलाओं का अनुपात 27% है।
व्हाइट कॉलर जॉब में 14% की बढ़ोतरी, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी
देश में व्हाइट कॉलर यानी दफ्तरों में काम करने वाले पेशेवरों की नौकरियों की मांग अक्टूबर में सालाना आधार पर 14% बढ़ी है। सबसे ज्यादा तेजी ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखी गई, जहां भर्तियां 36% बढ़ी हैं। वहीं, उत्पादन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े पदों पर नियुक्तियों की मांग में 39% की वृद्धि दर्ज की गई है। ‘नौकरी डॉट कॉम’ की जॉबस्पीक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 में भर्ती सूचकांक बढ़कर 2,836 पर पहुंच गया, जबकि अक्टूबर 2025 में यह 2,480 था।
सेंसेक्स 1,225 अंक चढ़ा, पिछले 4 दिनों में 3,672 अंकों की शानदार बढ़त
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,225 अंक उछलकर 76,917।85 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 370 अंक चढ़कर 23,810।85 पर पहुंच गया। पिछले 4 सत्रों में सेंसेक्स 3,672 अंक (5%) और निफ्टी 1,112 अंक (4।89%) चढ़ चुका है।
बाजार में तेजी की मुख्य 3 वजहें:
- कच्चे तेल के दाम 105 डॉलर पर आना।
- भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी बढ़ना।
- कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर रहना।
इसके अलावा, विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 94।75 पर बंद हुआ है।
