Saturday, 31 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • राजनीति
  • खेल
  • विदेश
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
भारत

अर्नब इफेक्ट: देश के 60% हिस्से में बारिश का अनुमान

Khushi Mukhija
Last updated: October 30, 2026 11:11 am
Khushi Mukhija
Share
SHARE

Yuva India: तूफान ‘अर्नब’ के असर के चलते गुरुवार को देश के 60 प्रतिशत हिस्से में घने बादल छाए रहे। इस चक्रवाती प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में करवा चौथ पर चांद रात 8 बजे तक बादलों के पीछे छिपा रहा।

मौसम विभाग की चेतावनी और नया सिस्टम

स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, कमजोर पड़ा तूफान उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी यूपी की ओर बढ़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। इसके प्रभाव से 30 व 31 अक्टूबर को उत्तर भारत में अच्छी बारिश और पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़ व बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। उधर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार के पास बन रहे नए मौसमी सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में दोबारा भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तूफान के चलते आंध्र प्रदेश में अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

अर्नब के असर के चलते पहाड़ी राज्यों का मौसम भी गुरुवार को पूरी तरह बदल गया। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम तक बर्फबारी दर्ज की गई। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में सुबह से दोपहर तक अच्छी बर्फबारी हुई। वहीं, पंजाब के कई जिलों में सुबह के समय बारिश हुई। हिमाचल में बर्फबारी के कारण मोहाली, नंगल, होशियारपुर और पठानकोट समेत कई जिलों में ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा, पंजाब में शुक्रवार को आंधी-तूफान, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

पराली जलाने की घटनाओं में 62% की आई कमी

पटियाला से मिली रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में 15 सितंबर से 28 अक्टूबर तक पराली जलाने की 813 घटनाएं दर्ज हुईं, जो पिछले साल की इसी अवधि के 933 मामलों से 120 कम हैं। साल 2024 में इस दौरान 2,137 घटनाएं हुई थीं। 28 अक्टूबर को 96 घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से 36 तरनतारन में थीं। इसके अलावा, अमृतसर में 163, गुरदासपुर में 56 और कपूरथला में 52 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

TAGGED:countryforecastRainstromWeather
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ‘फोन फ्री डाइनिंग’ का बढ़ा ट्रेंड, बिना स्क्रीन के 20% कम ओवरईटिंग
Next Article हाइरॉक्स को वर्ल्ड ट्रायथलॉन का साथ, ओलंपिक तक पहुंचने की बढ़ी उम्मीद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

विशेषभारत

हवाई किरायों पर सीधे नियंत्रण नहीं करेगी केंद्र सरकार, जानिए नए नियम

By Bhawana Vats
भारत

साबुन-शैंपू से टूथपेस्ट तक हर पैकेट पर होगा वेज और नॉनवेज का निशान, सरकार ने बदले नियम

By Deepkamal Saharan
भारत

उच्च शिक्षा संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता: 9% छात्रों को आते हैं आत्महत्या के विचार

By Deepkamal Saharan
विशेषभारत

देशभर के 1 करोड़ किसानों तक पहुंचेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, 22 अक्टूबर से शुरुआत

By Bhawana Vats
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?