Tuesday, 27 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • खेल
  • विदेश
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
भारत

नशे के खिलाफ बड़ा फैसला: ‘संकल्प सोसाइटी’ का गठन, ‘नशे को ना कहना’ होगा स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा

Deepkamal Saharan
Last updated: September 29, 2026 12:38 pm
Deepkamal Saharan
Share
SHARE

Yuva India: राज्य में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी पर नकेल कसने तथा युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए सरकार ने पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत राज्य में ‘संकल्प सोसाइटी’ का गठन किया गया है।

इस सोसाइटी के चेयरमैन मुख्यमंत्री होंगे, जबकि सेवानिवृत्त डीजीपी ओपी सिंह को इसका सीईओ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव या प्रधान सचिव सोसाइटी के उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे।

10 से 35 वर्ष के युवाओं पर रहेगा मुख्य फोकस

सोसाइटी का प्राथमिक उद्देश्य 10 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं को नशे से बचाना और जागरूक करना है:

पाठ्यक्रम में बदलाव: स्कूल, कॉलेज और वोकेशनल कोर्स में ड्रग्स के दुष्प्रभावों, नशे को ना कहने की क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी शिक्षा को शामिल करने की योजना बनाई गई है।

एंटी-ड्रग क्लब: शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग क्लब और मूल्य आधारित शिक्षा के जरिए छात्रों को जागरूक किया जाएगा।

सोसाइटी के प्रशासनिक सदस्य

विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए कई प्रमुख प्रशासनिक सचिवों को पदेन सदस्य बनाया गया है:

  • गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय
  • महिला एवं बाल विकास, शहरी निकाय
  • पंचायत और आबकारी विभाग के प्रशासनिक सचिव एवं महानिदेशक।

पहले साल के लिए तय किए गए 3 प्रमुख लक्ष्य

  1. अपराध दर में कमी: HSNCB के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025-26 के बेसलाइन के मुकाबले 25 साल से कम उम्र के युवाओं पर पहली बार दर्ज होने वाले NDPS मामलों में कमी लाना।
  2. मजबूत इलाज व्यवस्था: राज्यभर में नशा मुक्ति और परामर्श (काउंसलिंग) केंद्रों की क्षमता बढ़ाना तथा डिजिटल डैशबोर्ड के जरिए कड़ी निगरानी रखना।
  3. सर्टिफिकेशन: अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों को ‘नशा मुक्त’ के रूप में प्रमाणित करना।

अब बनेंगे ‘संकल्प-प्रमाणित नशा मुक्त गांव‘

ग्राम एवं वार्ड स्तर पर समिति: जिलों में उपायुक्त (DC) की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय NCORD समिति ही अब ‘जिला संकल्प समन्वय समिति’ के रूप में काम करेगी।

समुदाय की भागीदारी: पंचायतों, स्थानीय निकायों, युवा क्लबों, धार्मिक गुरुओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) को इस अभियान में सक्रिय किया जाएगा।

जब्ती या गिरफ्तारी की शक्ति नहीं: सोसाइटी को गिरफ्तारी या जब्ती का कानूनी अधिकार नहीं होगा; यह खुफिया सूचनाएं साझा करने और एजेंसियों (BSAF, NCB, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के बीच समन्वय का केंद्र बनेगी।

संकल्प फंड: इस अभियान के संचालन के लिए बजट, CSR और स्वैच्छिक योगदान से ‘संकल्प फंड’ बनाया जाएगा।

नशा तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी

जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में वर्ष 2026 में अब तक नशा तस्करी के 2,835 केस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या 2,161 थी। इसी स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने संकल्प सोसाइटी के जरिए कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।

TAGGED:curriculumdrugsankalpsociety
Share This Article
Email Copy Link Print
Deepkamal Saharan
ByDeepkamal Saharan
Follow:
I’m Deepkamal Saharan, an Indian news editor at YuvaIndia.com. I work on selecting, reviewing, and publishing stories across current affairs, national news, entertainment, technology, and social issues. For me, good journalism is about keeping things simple, clear, and useful for readers. I prefer writing and editing stories in a way that feels easy to understand without losing the important facts. My focus is always on accuracy, readability, and presenting news responsibly.
Previous Article फर्जी पोस्ट्स से पंजाब की दो प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में हंगामा, पुलिस जांच में खुलासा
Next Article ₹20 हजार करोड़ के ट्रैफिक ई-चालान बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली बिल से वसूली का सुझाव दिया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

भारतस्वास्थ्य

ब्रैस्ट कैंसर का बदला पैटर्न, 25 की उम्र में बढ़ी बीमारी

By Bhawana Vats
भारतविज्ञान-टेक्नॉलॉजी

नासा के $20 मिलियन डॉलर के स्पेस टेलीस्कोप मिशन की अगुवाई करेंगी बेंगलुरु की वैज्ञानिक रम्या अंचे\

By Khushi Mukhija
विशेषभारत

कच्चा तेल 117 डॉलर के पार, 5 महीने का रिकॉर्ड

By Bhawana Vats
भारतस्वास्थ्य

शॉर्ट वीडियो रील की लत से बढ़ रही युवाओं में बेचैनी, पढ़ाई से भटकाव और स्क्रीन टाइम का खुलासा

By Deepkamal Saharan
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?