Monday, 26 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
मनोरंजनविदेश

हॉलीवुड में सबसे बड़ा मर्जर: ₹10.6 लाख करोड़ में डील पूरी, ‘हैरी पॉटर’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ अब एक ही छत के नीचे

Khushi Mukhija
Last updated: October 8, 2026 11:18 am
Khushi Mukhija
Share
SHARE

Yuva India: हॉलीवुड और ग्लोबल मीडिया इंडस्ट्री में अब तक के सबसे बड़े बदलावों में से एक देखने को मिला है। पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। करीब 10.6 लाख करोड़ रुपये का यह सौदा मीडिया इतिहास के सबसे बड़े विलय के रूप में दर्ज हो गया है।

इस मेगा-मर्जर के बाद अब विश्व प्रसिद्ध फ़्रैंचाइज़ और ब्रांड्स—जैसे ‘हैरी पॉटर’, ‘मिशन इम्पॉसिबल’, HBO, CNN, CBS, DC स्टूडियोज, और पैरामाउंट+—एक ही छत के नीचे आ गए हैं।

कानूनी अड़चनें हुईं खत्म

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के कई राज्यों के समूहों और हॉलीवुड के लेखक संगठनों के साथ समझौतों के बाद इस डील में आ रही तमाम कानूनी रुकावटें दूर हो गईं। अब यह पूरा विशाल मीडिया साम्राज्य स्काईडांस के CEO डेविड एलिसन की कमान में काम करेगा।

क्यों पड़ा इस विलय का दबाव?

केबल टीवी (DTH) के घटते ग्राहक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ती गलाकाट प्रतिस्पर्धा और कंटेंट क्रिएशन पर बढ़ता भारी-भरकम खर्च इस बड़े विलय की मुख्य वजहें बनी हैं।

4 पॉइंट्स में समझें इस मेगा-डील की बड़ी बातें:

  1. कंटेंट पर विशाल दांव:

कंपनी हर साल करीब 30 अरब डॉलर (लगभग ₹2.9 लाख करोड़) कंटेंट पर खर्च करेगी। योजना के मुताबिक शुरुआती 2 वर्षों में सालाना 30 फिल्में और उसके बाद हर साल 32 फिल्में बनाई जाएंगी।

  1. कर्ज का भारी बोझ और बचत का लक्ष्य:

विलय के बाद बनी नई एकीकृत कंपनी पर करीब 80 अरब डॉलर (लगभग ₹7.7 लाख करोड़) का कर्ज है। कंपनी ने लागत में कटौती कर 6 अरब डॉलर (₹58,000 करोड़) बचाने का लक्ष्य रखा है।

  1. कमान का बंटवारा:

मैटल के पूर्व CEO यनॉन क्रीज़ नए CEO के रूप में रोजमर्रा के ऑपरेशन्स देखेंगे। वहीं, डेविड एलिसन के पास पूरी रचनात्मक दिशा और रणनीतिक फैसले रहेंगे।

  1. राजनीतिक व निष्पक्षता पर नज़र:

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील का स्वागत किया है। CNN और CBS News के प्रमुख अलग-अलग रिपोर्ट करेंगे और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए एक ‘संपादकीय स्वतंत्रता बोर्ड’ (Editorial Freedom Board) बनाया जाएगा।

नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम को सीधी चुनौती

डेविड एलिसन ने पारंपरिक हॉलीवुड कंपनियों की सुस्ती पर तंज कसते हुए कहा कि पुरानी कंपनियों ने नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो को अपना बिजनेस बिगाड़ने दिया और समय रहते बदलाव नहीं किए।

इसी सोच के तहत अब पैरामाउंट+ और एचबीओ मैक्स (HBO Max) को मिलाकर एक नया, विशाल फ्लैगशिप स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जो सीधे तौर पर नेटफ्लिक्स को टक्कर देगा।

TAGGED:biggesthollywoodmerger
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा: अंतिम मैच के सभी 3 गोलों में रहे शामिल, बोले– ‘काश जिंदगी भर अर्जेंटीना के लिए खेल पाता’
Next Article डेंजर मनी का लालच: होर्मुज और ब्लैक सी के जोखिम भरे समुद्री रूटों पर जान जोखिम में डाल रहे भारतीय नाविक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

विदेश

ओपन एआई एजेंट ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइटों से डेटा निकालने की कोशिश की, सुरक्षा पर उठे सवाल

By Deepkamal Saharan
विदेश

ग्रीन कार्ड प्रतिबंध: भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, जेडी वेंस का बयान अपमानजनक

By Bhawana Vats
‘हनुमान अंश’
मनोरंजनभारत

62वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी, ‘द वन’ की रफ्तार धीमी

By Bhawana Vats
मनोरंजनसोशल-वायरल

हैवान: अक्षय-सैफ की छह फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर

By Deepkamal Saharan
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?