Monday, 26 Oct 2026
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • भारत
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
Subscribe
Yuva India
  • होम पेज
  • विशेष
  • फ़ाइनेंस
  • मनोरंजन
  • सोशल-वायरल
    • अपराध-अनहोनी
    • खेल
    • भारत
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • विदेश
    • स्वास्थ्य
  • 🔥
  • अपराध-अनहोनी
  • भारत
  • विशेष
  • राजनीति
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • स्वास्थ्य
  • फ़ाइनेंस
  • सोशल-वायरल
  • मनोरंजन
Yuva IndiaYuva India
  • भारत
  • विदेश
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • फ़ाइनेंस
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
Search
  • Categories
    • विदेश
    • राजनीति
    • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
    • भारत
    • स्वास्थ्य
    • खेल
Follow US
© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
राजनीति

चुनाव आयोग के समर्थन में उतरी भाजपा, मुख्यमंत्रियों की फौज ने विपक्ष को घेरा

Deepkamal Saharan
Last updated: September 28, 2026 11:04 am
Deepkamal Saharan
Share
SHARE

Yuva India: चुनाव आयोग (EC) और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश में जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच नया मोड़ आ गया है। तीनों चुनाव आयुक्तों के एक साथ आकर आपसी मतभेद की खबरों से इनकार करने के बाद, रविवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने प्रदेशों में प्रेस कॉन्फ्रेंस (पत्रकार वार्ता) आयोजित कर विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव आयोग की साख को नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने मांग की कि आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने वालों को देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्रियों ने साधा विपक्ष पर निशाना

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पश्चिम बंगाल से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर भ्रम पैदा करने के लिए माफी मांगने की बात कही। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, उथल-पुथल में भी मिलता है सुकून

इसी बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें उफनते समुद्र में तैरना पसंद है और उथल-पुथल में भी सुकून मिलता है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब SIR और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक ओर विपक्ष चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं भाजपा चुनाव आयोग के कामकाज का बचाव करते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज कर रही है।

 

TAGGED:attackbacksbjpCongresselectionsOppositionrahul gandhi
Share This Article
Email Copy Link Print
Deepkamal Saharan
ByDeepkamal Saharan
Follow:
I’m Deepkamal Saharan, an Indian news editor at YuvaIndia.com. I work on selecting, reviewing, and publishing stories across current affairs, national news, entertainment, technology, and social issues. For me, good journalism is about keeping things simple, clear, and useful for readers. I prefer writing and editing stories in a way that feels easy to understand without losing the important facts. My focus is always on accuracy, readability, and presenting news responsibly.
Previous Article 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पर होगी चर्चा
Next Article 1 अक्टूबर से महंगे होंगे AC, TV और फ्रिज; कंपनियों ने 8% तक कीमत बढ़ाने का किया ऐलान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
Ad image

You Might Also Like

राजनीति

‘UP में मुकाबला फिर 80 बनाम 20 का’: योगी आदित्यनाथ का बयान, अखिलेश यादव ने किया पलटवार

By Khushi Mukhija
राजनीति

यूपी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- ‘एक जनपद, एक माफिया’ मॉडल से बिगड़ी कानून-व्यवस्था

By Deepkamal Saharan
राजनीति

पंजाब निकाय चुनाव में धांधली के आरोप, 50 वार्डों में दोबारा चुनाव की सिफारिश

By Bhawana Vats
भारतराजनीति

क्या AISA और CJP आएंगे साथ ?

By Bhawana Vats
Yuva India
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

Yuva India News


 एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहां देश-दुनिया, राजनीति, समाज, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और युवाओं से जुड़े मुद्दों की ताज़ा और उपयोगी खबरें सरल भाषा में प्रस्तुत की जाती हैं। हमारा उद्देश्य है पाठकों तक तेज, स्पष्ट और जिम्मेदार पत्रकारिता पहुंचाना।

Top Categories
  • अपराध-अनहोनी
  • खेल
  • फ़ाइनेंस
  • भारत
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विज्ञान-टेक्नॉलॉजी
  • विदेश
  • विशेष
  • सोशल-वायरल
  • स्वास्थ्य
Usefull Links
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Advertising & Sponsored Content Policy
  • Contact
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Terms and Conditions

© Yuva India News Network. All Rights Reserved.

© Amber Media, Panchkula, Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?